उत्तर प्रदेश

Gyanvapi Case: शिवलिंग के सील एरिया की सफाई की मांग, मुस्लिम पक्ष ने नहीं किया विरोध

Gyanvapi Case सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जब सुनवाई हुई तो हिंदू पक्ष ने एक ऐसी मांग की, जिसका मुस्लिम पक्ष ने भी विरोध नहीं किया. दरअसल, ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के सील एरिया की हिंदू पक्ष ने सफाई की मांग की, जिसका मुस्लिम पक्ष ने विरोध नहीं किया.

इसकी वजह है कि शिवलिंग के सील वाले इलाके में फैली गंदगी. इस तरह कोर्ट में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष दोनों इस पर सहमत दिखे. हालांकि, समय की कमी होने की वजह से कल यानी शुक्रवार को इस मामले की पूरी सुनवाई नहीं हो सकी.

ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने से पहले ही यह वाकया हुआ. ज्ञानवापी परिसर में कथित शिवलिंग के सील एरिया की सफाई की हिन्दू पक्ष की मांग का मुस्लिम पक्ष ने विरोध नहीं किया. दरअसल, हिन्दू पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर में मौजूद कथित शिवलिंग के टैंक में मछलियों की मौत के बाद फैली गंदगी को तत्काल साफ कराने की मांग की थी. फिहलला, अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी.

सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष का कहना है कि क्योंकि हमारी मान्यता के मुताबिक वहां पर शिवलिंग मौजूद है और शिवलिंग को किसी भी तरह की गंदगी, मरे हुए जीवों से दूर रखे जाने की जरूरत है. इस तरह की गंदगी के बीच शिवलिंग का रहना असंख्य शिवभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट वाराणसी को निर्देश दे कि वो इस एरिया की पूरी सफाई कराए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 14 =