उत्तर प्रदेश

Agra: मिट्टी उठाने का विरोध करना पड़ गया भारी, जमकर मारपीट

Agra सदर थाना क्षेत्र में सड़क से मिट्टी उठाने का विरोध करना भाजपा नेता की पत्नी को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की, कपड़े फाड़ डाले। बीच-बचाव करने आए बेटे का जबड़ा तोड़ दिया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सदर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नैनाना जाट के हरी नगर निवासी मुरारी लाल वर्मा भाजपा की मंडल कार्यकारिणी में पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वह सात जनवरी को पार्टी के काम से लखनऊ गए थे। गांव में प्रधान खड़ंजा बनवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मिट्टी डलवाई थी। रात को करीब 8 बजे पड़ोसी भोला उर्फ राजकुमार, अजीत, सुंदर लाल, सतीश, उनकी बहन गुड़िया और मां अशर्फी देवी मिट्टी उठाकर ले जा रहे थे। 

उनकी पत्नी ने पड़ोसियों को ऐसा करने से रोका। इस बात से नाराज पड़ोसी उनकी पत्नी को घर से खींचकर बाहर ले आए। मारापीटा, कपड़े फाड़ डाले। विरोध करने पर बेटे का जबड़ा तोड़ डाला। उन्होंने लखनऊ से लौटने के बाद पुलिस आयुक्त से शिकायत की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eleven =