उत्तर प्रदेश

Gyanwapi Case: सर्वे से मुस्लिम पक्ष ने बनाई दूरी, वजुखाने को छोड़कर पूरे ज्ञानवापी का होगा सर्वे

Gyanwapi Case में एएसआई सर्वे की प्रकिया शुरू हो गई है. सोमवार सुबह ही एएसआई (ASI) की टीम काशी विश्वनाथ धाम स्थित ज्ञानवापी पहुंच गई. लेकिन मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतजामिया मसजिद कमेटी से जुड़े लोग सुबह साढ़े 8 बजे तक ज्ञानवापी नहीं पहुंचें. हालांकि सर्वे की टीम उनका इंतजार करती रही. इस मामले में कोर्ट से नियुक्त वकील आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि यदि मुस्लिम पक्ष इस प्रकिया में शामिल नहीं होती है तो भी ये कार्यवाही जारी रहेगी.

जानकारी के अनुसार टीम के प्रवेश के समय सिर्फ ज्ञानवापी के 2 केयर टेकर ही अंदर मौजूद रहे.अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी या मुस्लिम पक्ष के वकील अंदर गए. News 18 की टीम ने भी मुस्लिम पक्ष के वकील रईस अहमद समेत अंजुमन इंतजामिया के मोहम्मद याशीन को भी फोन किया लेकिन सभी का मोबाइल बंद रहा.

सूत्रों के अनुसार मुस्लिम पक्ष के इस सर्वे के खिलाफ है और इसी विरोध के चलते उनकी ओर से कोई भी इस कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ. बताते चलें कि फिलहाल ज्ञानवापी में एएसआई की टीम के साथ प्रशासनिक अफसर और हिंदूवादी के साथ उनके वकील भी अंदर मौजूद है.

 शुक्रवार को वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी को बिना नुकसान पहुंचाए वैज्ञानिक तकनीक से सर्वे का आदेश जारी किया था. इस आदेश में वजुखाने को छोड़कर पूरे परिसर के सर्वे के आदेश है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + seventeen =