दोस्त की बीवी से हो गयी थी मोहब्बतः रेत दिया दोस्त का गला, पुलिस ने तीन हत्यारोंपियों को दबौचा
शाहपुर। थाना शाहपुर क्षेत्र मीरापुर नया गांव के जंगल में सडक के किनारे गर्दन काटकर ह्त्या कर दी गई थी। पुलिस ने कार्यवाही का सफल अनावरण करते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची मीरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल मे युवक की सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर मय फोर्स के मौके पर पहुंंचे थाना प्रभारी संजीव कुमार मामले की जांच पडताल मे जुट गए। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा की गई भागदौड व तत्कालिक प्रयासो के उपरान्त सिर कटी लाश की पहचान मृतक अंकित उर्फ जोनी पुत्र रोहिताश शर्मा निवासी इन्द्रा कालोनी थाना सिविल लाईन के रूप मे हुई।
जिसके सम्बन्ध मे मृतक के पिता ने थाना शाहपुर मे अज्ञात के खिलाफ धारा 302 भादवि मे मुकदमा दर्ज करवाया गया। हत्या के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संजीव कुमार द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिसके अथक प्रयासों से एवं विवेचना के आधार पर उक्त घटना मे मृतक अंकित उर्फ जोनी की हत्या उसके दोस्तों अक्षय उर्फ गुडडू पुत्र रामवतार अरोडा निवासी आनन्दपुरी थाना सिविल लाईन व सलीम उर्फ काला पुत्र अनीस निवासी बेरियो वाली गली मौ.हाजीपुरा थाना नई मन्डी प्रकाश मे आये।
आरोप है कि अक्षय उर्फ गुडडू ने अपने दो साथी सलीम उर्फ काला व अनित बालियान के साथ मिलकर बुगदा व छुरियों से हमला कर गला काटकर नृशन्स हत्या की घटना को अंजाम दिया।
3 अप्रैल 2021 को अभियुक्त अक्षय उर्फ गुडडू उपरोक्त को समय 9.50 बजे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक छूरी आलाकत्ल व दिनांक 4 अप्रैल 2021 को अभियुक्त सलीम को मुठभेड के दौरान अवैध तमन्चे मय कारतूस मृतक अंकित उर्फ जोनी का पर्स तथा बैंक की पासबुक पेनकार्ड की छायाप्रति के साथ सीमली गांव के रास्ते पर करीब 2ः20 बजे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक बुगदा कालाकत्ल के साथ व दिनांक 4 अप्रैल 2021 को अभियुक्त अनित बालियान को एक अदद मोटर साइकिल व मृतक अंकित उुर् जोनी के मूलनिवास की छाया प्रति के साथ रात करीब डेढ बजे शहर कोतवाली के शिवचौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर एक अदद छुरी आलाकत्ल बरामद की गई। पुलिस ने पकडे गए तीनो अभियुक्तो के कब्जे से दो दुरी आलाकत्ल,एक बुगदा आलाकत्ल,एक देशी तमन्चा 315 बोर मय 01 खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर,मृतक अंकित उर्फ जोनी के मूलनिवास की छाया प्रति के साथ रात्रि करीब डेढ बजे शिव चौक के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अक्षय उर्फ गुड्डू उपरोक्त ने बताया कि अकिंत शर्मा व अक्षय उर्फ गुड्डू करीब ०५ वर्ष से एक दूसरे को जानते थे।
अकिंत शर्मा की शादी करीब ०३ वर्ष पूर्व प्रियंका से हुई। शादी के बाद अक्षय उर्फ गुड्डू अंकित की पत्नी प्रियंका को पसन्द करने लगा। अकिंत शर्मा को रास्ते से हटाने को लेकर अपने दोस्त सलीम उर्फ काला व अनित बालियान को साथ लेकर अंकित शर्मा को शराब पिलाकर नशे में धुतकर उसकी छुरी व दाब से बार कर अंकित शर्मा की जंगल ग्राम नया गांव मीरापुर सडक के किनारे हत्या कर दी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक जयवीर ंसह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय खारी, हे. कां. सोनू शर्मा, का. नितिन कुमार, का. संदीप कुमार, कां. अंकित कुमार, कां. प्रेम िंसह, कां. विकास कुमार शामिल रहे।

