उत्तर प्रदेश

Siddharthnagar News: जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, करम हुसैन नाम से बनवाया आधार कार्ड

Siddharthnagar News: अपने कर्मचारी को कथित रूप से मुसलमान बनाने को लेकर एक डॉक्टर पर मामला दर्ज किया गया है. युवक ने डॉक्टर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और फर्जी आधार कार्ड  बनवाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.

पुलिस के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के रामराज यादव ने आरोप लगाया कि वह एक निजी क्लीनिक में काम करता था, जहां डॉ. फारूकी ने 2019 में उसे मुसलमान बन जाने के लिए मजबूर कर दिया. उसने कहा कि उससे कुरान की आयतें पढ़वायी गयी एवं करम हुसैन के नाम से उसका आधार कार्ड बनवाया गया.

रामराज यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उसने सरकारी अधिकारियों एवं पुलिस से मिलने का प्रयास किया लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला. पुलिस के अनुसार यादव की शिकायत पर डॉक्टर एवं दो अन्य पर उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण रोकथाम कानून एवं धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

रामराज यादव ने इटवा थाने में दिए अपने तहरीर में कहा है कि वह डुमरियागंज में क्लीनिक चलाने वाले डा. फारूकी कमाल के यहां झाड़ू पोंछा लगाने का कार्य करता था.

उन्होंने जबरन उसका आधार कार्ड अकरम हुसैन के नाम से बनवा दिया और वर्ष 2019 में मस्जिद में ले जाकर कलमा पढ़ा दिया. उसके नाम पर जो पहले अधार कार्ड बना था उसे फाड़ कर फेंक दिया, लेकिन उसके बैंक पासबुक पर उसका वास्तविक नाम ही दर्ज है.

वह अपना आधार कार्ड ठीक कराने 22 मार्च को पत्नी के साथ डुमरियागंज जा रहा था तो उक्त डा. ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे शाहपुर में रोका और गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन हो चुका है. अगर दोबारा हिंदू बनने का प्रयास करोगे तो फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा और जान से मरवा दूंगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =