Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड: गौकशी करते तीन को गौमांस अवशेष, तमंचा सहित गिरफ्तार किया

शाहपुर। पुलिस ने गौकशी करते तीन आरोपियो को गौमांस, अवशेष तमंचा सहित गिरफ्तार किये। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे शामिल/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत एसपी देहात नेपाल सिह के निर्देशन मे पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर गांव पलडी के जंगल मे गौकशी कर रहे पांच आरोपियो को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे आरोपियो ने अपना नाम फिरोज उर्फ बोलर पु मुस्कतकीम, समर कुरैशी पुत्र सईद निवासीगण गांव पलडी, खालिद पुत्र नुरूदीन निवासी गांव पलडी को गिरफ्तार किया गया।

जबकि उनके दो अन्य साथी मुरसलीन पुत्र मुस्तकीम व राशिद पुत्र नीपू निवासीगण ग्राम पलडी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीओ बुढाना गिरीजाशंकर त्रिपाठी के निर्देशन मे उक्त आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पकडे गए आरोपियो के कब्जे से दो अदद तमंचे 315 बोर,तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर व खोखा कारतूस 315 बोर, 1.5कुन्तल प्रतिबन्धित मांस व अवशेष,एक कुल्हाडी, छुरी,तराजू, तीन बाट व एक प्लास्टिक की रस्सी, एक मोटर साईकिल आदि बरामद की है।

इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह व साथी पुसिकर्मी मौजूद रहे। पकडे गए आरोपियो के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 18 =