उत्तर प्रदेश

Hamirpur News: शादी न करवाने पर कलयुगी बेटे ने किया माता पिता को फावड़े से काटा

Hamirpur News : हमीरपुर जिले में एक बेटे ने अपने मां-बाप को फावड़े से काट डाला। मां बाप का बस इतना गुनाह था कि वो अपने बेटे की शादी नहीं करवा रहे थे। बेटे की उम्र 25 साल थी। वो कई दिनों से मां-बाप से शादी की जिद कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने रविवार देर रात पहले मां-बाप को फावड़े से काटा, फिर ईंट से उनका सिर भी कुचल दिया।

मामला जिले के लोदीपुर निवादा कस्बे का है जहां लोदीपुर निवादा निवासी लल्लू सिंह (68) अपनी पत्नी बंगालिन (65) और बेटे श्यामू के साथ रहते थे। उनके पास ज्यादा जमीन नहीं है। उनका बड़ा बेटा रामू अपने परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। उनका दूसरा बेटा श्यामू अविवाहित है। श्यामू सनकी भी था।

दिन रात परिवार व पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज व शोर शराबा करता रहता था। वहीं कभी-कभी पड़ोसियों और ग्रामीणों के पैर छूता फिरता था। कई बार रिश्ते की बात भी हुई पर बात बन नहीं पाई। श्यामू इस बात से परेशान रहता था।

इसी कारण से श्यामू ने अपने मां-बाप को फावड़े से काट डाला। मां बाप का बस इतना गुनाह था कि वो श्यामू की शादी नहीं करवा रहे थे। श्यामू की उम्र 25 साल है, वो कई दिनों से मां-बाप से शादी की जिद कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर श्यामू ने रविवार देर रात पहले मां-बाप को फावड़े से काटा, फिर ईंट से उनका सिर भी कुचल दिया।

हत्या करने के बाद श्यामू सोमवार को सुबह किसी से कुछ नहीं बोला। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसने रास्ते से गुजर रहे एक पड़ोसी को बताया कि उनके पिता और मां को किसी ने मार डाला है।

जैसे ही लोग उसके घर के अंदर गए तभी वो छेड़ी गांव की ओर भाग निकला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश तेज कर दी गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =