उत्तर प्रदेश

Hapur News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश जाकिर को गिरफ्तार किया

Hapur News:  पुलिस ने मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र में बिजली घर के पास अपराधी को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी पिलखुआ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस यूपीएसआईडीसी चौकी में बिजली घर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान एक बिना नंबर की बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। पीछा किए जाने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए बिजली घर की तरफ से भागने का प्रयास किया।

इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने के बाद अतिरिक्त फोर्स की मौजूदगी में पुलिस ने बदमाश को दोनों तरफ से घेर लिया। बदमाश ने अपने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया।

क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान देहरा के रहने वाले जाकिर के रूप में हुई है। घायल बदमाश एक सक्रिय और शातिर अपराधी था। उस के ऊपर आसपास के थानों में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास आदि के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश के पास से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 17 =