उत्तर प्रदेश

Hapur News: ठेकेदार पर धोखाधड़ी का केस, फैक्ट्री धमाके में मृतकों की संख्या हुई 13

Hapur News: धौलाना में हुए विस्फोट में शाहजहांपुर जिले के भंडेरी गांव के युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. जिनके शवों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है. हापुड़ फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 13 मजदूरों की मौत हो चुकी है.

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव के ही ठेकेदार पर केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि वह इन सभी मजदूरों को सौंदर्य प्रसाधन के कारखाने में काम करने के बहाने ले गया और पटाखा फैक्ट्री में काम पर लगवा दिया.

धौलाना के एक पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ था. इसके बाद शाहजहांपुर धमाके में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है. दो युवकों के अंतिम संस्कार के समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोलाघाट पर मौजूद रहे. पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि भंडेरी गांव के निवासी रामनरेश की ओर से ग्रामीणों को सौंदर्य प्रसाधन कारखाने में काम करने के बहाने हापुड़ ले जाकर पटाखा फैक्ट्री में काम पर लगा दिया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार अमित कुमार के खिलाफ थाना कांट में रिपोर्ट दर्ज की है.

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके भाई अनिल, प्रेमपाल बेटा राघवेंद्र और भांजे छविराम की धौलाना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के चलते मौत हो गई है. ठेकेदार ने उसके धोखाधड़ी करके हमारे परिवार के सदस्यों को पटाखा फैक्ट्री में काम पर लगावा दिया.

इसी परिवार के सनोज की इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो जाने से अब एक परिवार में मृतक संख्या 5 हो गई है. मृतक राघवेंद्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक राघवेंद्र तथा अन्य मजदूर पटाखा कारखाने में पटाखे बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अपर जिलाधिकारी गिरिजेश कुमार चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर मृतकों के गांव में 3 टीमें लगा दी गई हैं, जिनकी संतुति पर 10 मृतकों के परिजनों को लगभग 200 मीटर की जमीन का पट्टा दिया गया है. मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ का भी 30 हजार रुपए प्रत्येक को दिया गया है.

उन्होंने बताया कि समाज कल्याण की ओर से विधवा पेंशन आदि के लिए लगाई गई टीम भी मौके पर कार्रवाई कर रही है. मृतकों के परिजनों को वृद्धावस्था विधवा पेंशन का भी लाभ दिया जाएगा.

भंडेरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि भंडेरी गांव के सनोज 19 तथा चड़रिया गांव के शिवम 22 का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था और उनका शव बृहस्पतिवार रात में गांव पहुंचा तो गांव में एक बार फिर से चीखें ही चीखें सुनाई देने लगी.

भंडेरी के सर्वेश 20, अनिल 39, भूले 45, रामू 20, अनूप 20, प्रेमपाल 30, छविराम 30, इरफान 20, राघवेंद्र 18 तथा नूर हसन 22 के शव एक साथ हापुड़ से लाए गये थे, जिनका भी अंतिम संस्कार कर दिया गया था. गांव में दो और मौतें हो जाने के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − five =