वैश्विक

National Herald Case में Sonia Gandhi को फिर से समन जारी

National Herald Case में Money Laundering के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर से समन जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (10 जून, 2022) को बताया कि निदेशालय ने उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नया समन जारी किया है।

Sonia Gandhi को पहले 8 जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से वह पेश नहीं हो पाईं इसलिए जांच एजेंसी से उन्होंने नई तारीख मांगी थी।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए 23 जून की नई तारीख दी गई है, जहां उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया जाएगा।

Rahul Gandhi से भी इस मामले में 13 जून को पूछताछ किए जाने की संभावना है। यह मामला पार्टी द्वारा प्रचारित यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच से संबंधित है, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है।

इससे पहले 1 जून को ईडी ने समन जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष को 8 जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन 2 जून को उन्हें कोरोना हो गया। इस वजह से वह पेश नहीं हो सकी थीं और उन्होंने नई तारीख मांगी थी।

ईडी इस मामले में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी पूछताछ कर चुकी है। ईडी के अधिकारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है। इसके अलावात वित्तीय लेनदेन में सभी की भूमिका के बारे में भी पता लगाना चाहती है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21713 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fifteen =