खेल जगत

Harbhajan Singh ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Harbhajan Singh ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. दिग्गज ऑफ स्पिनर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान किया. इसके साथ ही भज्जी का 23 साल का इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया.

41 साल के Harbhajan Singh ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “सभी अच्छी चीजें खत्म हो ही जाती हैं और आज मैं उस खेल को अलविदा कहता हूं, जिसने मुझको सबकुछ दिया. मैं उन सभी को शुक्रिया कहता हूं, जिन्होंने 23 साल के मेरे करियर को शानदार बनाया. आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया.”

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1474302128311062533?ref_src=twsrc%5Etfw

Harbhajan Singh ने मार्च 2016 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. इस टी20 मैच में भज्जी ने चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट लिया था. वहीं उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2015 में और आखिरी टेस्ट अगस्त 2015 में खेला था.

भज्जी के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 1998 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. उन्होंने इंडिया के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट में उनके नाम 417 विकेटस, वनडे में 269 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 25 विकेट हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + nine =