उत्तर प्रदेश

Hardoi: 15 साल की किशोरी बनी मां, दिया बेटे को जन्म

Hardoi:  किशोरी ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया। 15 वर्षीय किशोरी के शिशु को जन्म देने की जानकारी मिलते ही महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में तमाम अधिकारी महिला अस्पताल पहुंच गए. वहीं किशोरी के परिजनों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा हैं.

अधिकारियों को किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री के साथ रिश्तेदार द्वारा रेप घकी टना को अंजाम दिया गया था. हालांकि अभी परिजनों ने किसी भी रिश्तेदार के नाम का खुलासा नहीं किया है और ना ही कोई तहरीर थाने में दी गई है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं.

टडियावा थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी जिला महिला अस्पताल पहुंची और वहां एक नवजात शिशु को जन्म दिया. 15 वर्षीय किशोरी के मां बनने से परिजनों में हड़कंप गया. परिजनों ने अपने ही रिश्तेदार पर रेप का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि किशोरी ने डर के चलते कभी इस घटना की जानकारी नहीं दी.

धीरे-धीरे समय बिता लेकिन जब वह गर्भवती हुई और उसके 8 माह गुजर गए तो उसका पेट देख कर मामले की जानकारी हुई. किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां किशोरी ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया है. हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा इस मामले में कोई भी तहरीर थाने में नहीं दी गई है.

टडियावा थाना अध्यक्ष गंगेश शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में 15 वर्षीय किशोरी द्वारा नवजात शिशु को जन्म देने के मामले में अभी तक कोई भी तहरीर या सूचना प्राप्त नहीं हुई है. परिजनों द्वारा यदि कोई तहरीर थाने में दी जाती है तो उस पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. मामले में जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 14 =