टीवी की आवाज तेज की, तकिया से मुंह दबाया और काट दिया पत्नी का गला
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में आज चौथी हत्या से सनसनी फैल गई है। टड़ियावां के एक आश्रम में तीन लोगों की ईंट से कूचकर हत्या की गई। शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी।
पहले पति ने टीवी की आवाज तेज की। पत्नी का मुंह तकिया से दबाया और फिर चाकू से पत्नी का गला काट दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
कोतवाली शहर के चंदीपुरवा निवासी मीरा गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता दो बच्चों नैतिक और मानसी के साथ रहती थी। परिवारजनों ने बताया कि दीपक ई-रिक्शा चलाता है। दीप को शराब और जुएं की बुरी लत है, इसको लेकर आए दिन घर में उसका मीरा से विवाद होता रहता था।
हरदोई जिले में टड़ियावां के एक आश्रम में तीन लोगों की ईंट से कूचकर हत्या की गई। शाम को @hardoipolice कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। पहले टीवी की आवाज तेज की। पत्नी का मुंह तकिया से दबाया और फिर चाकू से गला काट दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। pic.twitter.com/tCzz57QELO
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 2, 2020
मंगलवार की शाम को दीपक ने पत्नी का मुंह तकिया से दबाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद बेटे नैतिक ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
@hardoipolice की तहकीकात शुरू https://t.co/ZPawjhb7q1
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 2, 2020
पत्नी के नाम था मकान, बेचने का दबाव बनाता था
पुलिस के अनुसार मृतका के नाम एक मकान था जो उसका पति बेचने का दबाव बनाता था, लेकिन पति के चाल-चलन को देखकर वह मकान बेचने से इनकार कर देती थी। इस बात को लेकर दीपक अकसर मीरा से झगड़ा करता था। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
बेटा बोला टीवी की आवाज फुल कर की हत्या
मृतका के दस वर्षीय बेटे नैतिक ने पुलिस को बताया कि दोपहर में पापा ने पहले मम्मी से झगड़ा किया और फिर टीवी की आवाज फुल कर दी
फिर तकिए से मुंह दबाकर चाकुओं से वार कर हत्या कर दी।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि हत्या मकान बेचने को लेकर हुए झगड़े के चलते की गई है, हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही है।
