उत्तर प्रदेश

Hardoi News: पति शुभम त्रिपाठी निकला किन्नर, मारपीट करते हुए जेठ अभिषेक के साथ सोने का दबाव

Hardoi News:  शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शादी 4 माह पहले शाहजहांपुर के रहने वाले शुभम त्रिपाठी से हुई थी. लड़की का कहना है कि दूल्हे को झूठ बोलकर इंजीनियर बताया गया था. शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी, जिसमे युवती के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार खर्च किया था, साथ ही अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, मगर उन्हें कहां मालूम था कि जिस बेटी को वह विदा कर रहे हैं उसके साथ कुछ ऐसी घटना हो जाएगी.

हरदोई की युवती जब शादी करके अपनी ससुराल शाहजहांपुर पहुंची तो सुहागरात की रात युवती का पति शुभम त्रिपाठी कुछ बहाना बनाकर बाहर चला गया. इसके बाद कुछ दिन और ऐसा चलता रहा. कुछ दिन बीत जाने के बाद युवती को शक होने पर उसके पति शुभम त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि वह किन्नर है जिसे सुनकर युवती के होश ही उड़ गए. पति के किन्नर होने की जानकारी मिलते ही पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई.

युवती ने बताया कि उसके पति के किन्नर होने की जानकारी जब उसने अपने पति की मां को दी तो वह अपने बड़े बेटे अभिषेक के साथ सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगी, जिसका विरोध करने पर 23 मार्च 2023 को उसके रूम में युवती की सास मीना, जेठ अभिषेक, पति शुभम व नंदोई आलोक जबर्दस्ती घुस आए और मारपीट करते हुए जेठ अभिषेक के साथ सोने का दबाव बनाने लगे.

युवती ने अपने साथ हो रही नाइंसाफी की पूरी घटना की जानकारी कहीं से मोबाइल मिल जाने पर अपने परिवार को बताई. युवती ने आरोप लगाया कि जब युवती के परिवार वाले उसे लेने पहुंचे तो ससुरालजनों ने तमंचे के बल पर जेवर और रुपयों के साथ फोटो खींच ली वहीं युवती के परिवार ने युवती को पुलिस की मदद से ससुरालजनों के चुंगल से छुड़ाया. ससुरालजनों ने युवती के घर हरदोई आकर यह कहा कि अगर वापस ना आई तो युवती के पिता व भाई को झूठे लूट व 376 के मुकदमों में फंसा दिया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 17 =