उत्तर प्रदेश

Hardoi News: तीन मंज़िला इमारत से नीचे फेंक दिया प्रेमिका के घर बुलाने पर पहुंचे प्रेमी को

Hardoi News:  कांशीराम कालोनी में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को युवती के परिजनों ने पहले तो बेतहाशा पीटा और उसके बाद उसे तीन मंज़िला इमारत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन आरोपियों को हिरासत में लेते हुए सारे मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।

लोनार थाने के सायपुर विधाय निवासी 30 वर्षीय आनन्द श्रीवास्तव और उसके बड़े भाई अभिलाष श्रीवास्तव दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दोनों भाई कोतवाली देहात की कांशीराम कालोनी में ब्लाक नंबर 5/52 में रहते हैं। 26 जनवरी को अभिलाष की बारात होना तय थी। इसी वजह से दोनों भाई दिल्ली से आए हुए थे।

मंगलवार को महिला संगीत का कार्यक्रम था। उसी बीच देर रात लगभग 12 बजे आनन्द के मोबाइल पर किसी का फोन आया, फोन आने पर आनन्द ब्लाक नंबर-17 की तरफ चला गया। उसके कुछ ही देर बाद ब्लाक नंबर -17 की तरफ से चोर-चोर का शोर मच गया।

शोर सुन कर अभिलाष के अलावा तमाम लोग बाहर निकल कर दौड़ पड़े। ब्लाक नंबर-17 में देखा तो आनन्द नीचे सड़क पर पड़ा हुआ था। उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था, उसी बीच उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अभिलाष ने पुलिस को तहरीर दी है और भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अभिलाष ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई का कालोनी में ही एक युवती के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। युवती ने फोन कर उसे घर बुलाया था जहां युवती के परिजनों ने उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =