उत्तर प्रदेश

हाथरस : पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय निर्वाचित हुई

हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय निर्वाचित हुई हैं। सीमा उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री/ कद्दावर नेता रामवीर उपाध्यय की पत्नी हैं। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी शशि चौधरी को दो वोटों से हराया। 24 सदस्यों में 13 ने सीमा उपाध्याय व 11 ने शशि चौधरी के पक्ष में मतदान किया।

शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय व उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय कलक्ट्रेट पहुंचे। विपक्ष से शशि चौधरी अपने वोटरों के साथ वहां पहुंची थी। सभी ने एक-एक कर मतदान किया। सीमा उपाध्याय पहले भी दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। साथ ही बसपा से फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद भी रह चुकीं हैं।

सीमा उपाध्याय ने वार्ड 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भाजपा की प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय को मात दी थी, जोकि उनकी देवरानी हैं। रामवीर उपाध्याय ने सीमा उपाधयाय को भाजपा में शामिल करवाकर जिले की राजनीति और गरमा दी।

सीमा उपाधयाय ने कहा कि भाजपा के बैनर तले उनके आशीर्वाद से आज मैं पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीती हूं। मुझे दो वोट से विजय प्राप्त हुई है। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत कर हमें सफलता दिलाई है।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 7 =