Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्जनों गांवों के प्रधान विजयी घोषित, जिला पंचायत के नतीजे देर रात तक आयेंगे

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलो से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की निगाह आज दिनभर चुनावी नतीजों पर रही।

पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत/हार को लेकर पार्टी नेता चुनावी नतीजों पर पैनी निगाह गडाए रहे तथा मोबाईल फोन व अन्य माध्यमो से अपने दलो के समर्थित प्रत्याशियो के विषय मे जानकारी जुटाने मे मश्गूल रहे। इसी संदर्भ मे नई मंडी क्षेत्र के गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मतगणना कंट्रोल रूमे पर मौजूद जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,सुनील दर्शन, विकास अग्रवाल आदि पार्टी समर्थित प्रत्याशियो के चुनावी नतीजों के घटाजोड मे लगे रहे।

वहीं दूसरी ओर विभिन्न ब्लॉक क्षेत्र मे हुई मतगणना के परिणामो स्वरूप ग्राम प्रधान पद के चुनावी परिणाम मे शाहपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत अलावलपुर माजरा ग्राम प्रधान पद के चुनाव मे प्रत्याशी संजीव बालियान को प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गांव अलावलपुर माजरा पूर्व मंत्री योगराज सिह का गांव है

 इसके अलावा दोपहर तक बुढाना विकास खण्ड की कुछ पंचायतो के रूझान भी सामने आने लगे। सूत्रो के अनुसार गांव दोपहर तक गांव हुसैनपुर कला मे प्रधान पद के उम्मीदवार सरवर खान आगे अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे थे। वहीं दूसरी और जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड 24 से रालोद समर्थित प्रत्याशी संयम पंवार आगे चल रहे थे।

परकाजी ब्लॉक मे धमात गांव से सचिन गुर्जर और गांव भदौलासे हरविंदर के विजयी होने की सूचना है। बुढाना थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सठेडी से ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार शिवकांत त्यागी की 55 वोट से जीत बताई जा रही है।

जानसठ क्षेत्र मे हुई मतगणना व चुनावी परिणामो मे क्षेत्र के गांव अहरोडा से प्रधान पद प्रत्याशी त्रिभुवन विजयी घोषित हुए। जानसठ क्षेत्र के गांव नंगली महसिंह से विपुल नामक प्रत्याशी ग्राम प्रधान के लिए विजयी। बुढाना क्षेत्र के गांव अटाली ग्र्राम पंचायत से प्रत्याशी अनीता ने जीत हासिल की है।

डीएम सेल्वा कुमारी जे., व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद के विभिन्न मतगणना स्थल पर मतगणना की गई। आला अधिकारियो ने मतगणना स्थल पहुंच कर व्यवस्थाआें का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित किया। मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 15 =