Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल ने रूडकी रोड को तत्काल गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर 14 जुलाई। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को रूडकी रोड पर गड्ढों को लेकर फटकार लगाई और इस सडक को तत्काल गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिये।

रूडकी रोड की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जगह-जगह से सडक टूटी पडी है। थोडी से बारिश होते ही सडक जलमग्न हो जाती है जिससे आस-पास के लोगों और इस मार्ग से होकर जाने वालो को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। को प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गड्ढों में तब्दील रूडकी रोड का निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एस.पी. सिंह को मौके पर बुलाकर कडी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए इस सडक को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिये।

मंत्री ने कहा कि भाजपा के मूल-मंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास-सबाक विश्वास’ को आगे बढाते हुए सरकार जनहित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कडी में आज लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु लोक निर्माण विभाग की 2250 करोड़ रु. की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल शिलान्यास तथा लोकार्पण किया जिसमें 300 करोड़ की लागत के मुजफ्फरनगर से बड़ौत मार्ग का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, राकेश कंसल, नमीष चंदेल, आर.के. त्यागी आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + sixteen =