तहसील दिवस : जनसमस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया
मुजफ्फरनगर। तहसील दिवस पर अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। इस मौके पर जानसठ तहसील परिसर में डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनने के साथ उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानसठ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. , @muzafarnagarpol एसएसपी अभिषेक यादव pic.twitter.com/SPvJBMwVyi
— News & Features Network (@mzn_news) March 16, 2021
जनपद मुजफ्फरनगर के तहसील सदर में आज तहसील दिवस के मौके पर डीएम एसएसपी तथा तथा तमाम अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं।
एडीएम फाइनैंस आलोक कुमार व एसडीएम सदर दीपक कुमार द्वारा तहसील समाधान दिवस में आए हुए गांव व देहात क्षेत्र के ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी और उन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
इस मौके पर दर्जनों समस्याओं का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के अंदर सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

