वैश्विक

America में कई इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी, 20 करोड़ लोग प्रभावित

America में तबाही मची है. सदी के सबसे बड़े तूफान से अमेरिका के कई राज्य दो चार हो रहे हैं. बर्फीले चक्रवाती तूफान के चलते अब तक अमेरिका में 60 लोगों की मौत हो चुकी. जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित हुए है. वहीं, बर्फीले तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में ठंड भी कई गुना बढ़ गई है.

America में आये बर्फीले तूफान के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. देश के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. पश्चिमी न्यूयॉर्क में रहने वाले लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है. तूफान और हिमपात के कारण बफेलो में हालत बद से बदतर हो गये हैं.

America में आये बर्फीले तूफान के कारण वहीं के करीब 20 करोड़ लोग का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. तूफान के कारण अब तक 60 लोगों की जान चली गई है. तूफान के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई है. कई शहरों में बिजली भी चली गई है. तूफान का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के न्यूयॉर्क और मोटाना में देखने को मिल रहा है.

 राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान को लेकर कहा है कि मंगलवार तक पश्चिमी न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में नौ इंच तक बर्फ गिर सकती है. इससे इलाके में ठंड और बढ़ेगी. एरी काउंटी के कार्यकारी अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज़ ने बताया कि तूफान से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. अभी तूफान देश में और कहर बरपाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 1 =