Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत 46 किशोरियो का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया एवं आयरन की गोलियां व सेनेटरी पैड का वितरण किया गया

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज आई0सी0डी0एस0 विभाग की ओर से कम्पोजिट विद्यालय सरवट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती आंचल तोमर एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे0 रही।

कार्यक्रम मे जिलाधिकारी द्वारा 46 किशोरियो का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया एवं आयरन की गोलियो एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा किशोरियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढने के लिए साक्षर होने पर बल दिया गया ताकि किशोरिया अपने अधिकारो के प्रति जागरूक एवं आर्थिक रूप से सशक्त व आत्म निर्भर हो सके। किशोरियो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने पर बल दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा कार्यक्रम की सरहाना करते हुए किशोरियो के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की आयोजक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा द्वारा एनीमिया की रोकथाम, स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में आयोजित गतिविधियां के सुचारू रूप से संचालन में योगदान दिया। कार्यक्रम में उपाजिलाधिकारी दीपक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ0 मुशफिकिन, सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगर शिक्षा अधिकारी, सविता डबराल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती हसीबा बानो प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, शहर तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों श्रीमती मुमताज, श्रीमती सुनीता, श्रीमती रितू, एवं श्रीमती संतोष आदि व विद्यालय स्टॉफ का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =