Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदू महासंघ ने की आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर हिन्दु महासंघ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि बीते दिन निकटवर्ती जनपद बागपत के बडे गांव मे कुछ लोगों द्वारा धार्मिक बस पर लाठी-डन्डे व घातक हथियार के साथ हमला किया गया।

जब वो लोग हथियारों के बल पर भी नाकाम हुए तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर की तरह पत्थरबाजी आरम्भ कर भयपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास किया। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि अभी तक उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

भी कार्यकर्ता इस हमले की निन्दा करते हैं और मांग करते हैं कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालो में हिंदू महासंघ संयोजक बिट्टू सिखेडा शिवसेना, प्रवीन जैन राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सत्येंद्र सैलान अतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, ओमप्रकाश मिश्रा, अर्चक पुरोहित संघ से ब्रजबिहारी अत्री, अमित तिवारी, पं. रामानुज दूबे, हिदूवादी नेता सुरेंद्र मित्तल, अखण्ड हिंदू मोर्चा से राजकुमार कालरा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21657 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =