Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिन्दू संघर्ष समिति डी एम कार्यालय पर 20 मई दिन बृहस्पतिवार को बेगराजपुर मैडिकल कालेज के खिलाफ देगी धरना

आज दिनाँक 18/5/2021 दिन मंगलवार मे हिन्दू संघर्ष समिति की आवश्यक सूक्ष्म बैठक कोविड नियमों का पालन करते हुए एवं मीटिंग सथल को सेनेटाइज़ेशन कराकर समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार के आवास पर समपन्न हुई।

इस आवश्यक बैठक में बेगराजपुर मैडिकल कालेज के कोविड सेटर की अनियमितता को लेकर जो पूरे. जनपद मे रोष व्याप्त है इसी मुददे पर व्यापक चर्चा की ।इस बैठक में हिन्दू संघर्ष समिति के संरक्षक सुभाष चौहान ने कहा कि मुझे नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है तो मेरी यह ड्यूटी बनती है कि मैं जनपद वासियों के स्वास्थ्य के लिए यदि कुछ गलत होता है तो उसके सुधार का प्रयास करूं ।

इस मैडिकल कालेज के कोविड सेटर के विषय में इस सेटर की वायरल वीडियो ने जनपद की छवि को धूमिल किया है।इस सेटर मे मानव जीवन के साथ एसा खिलवाड़ किया जा रहा है कि ना तो समय पर यह कालेज कोविड मरीज को एडमिट कर ट्रीटमेंट शुरू करता है, औऱ अंदर एडमिशन के बाद जो होता है वह सबको सोशल मीडिया के माध्यम से पता है।

मरने के बाद उनके परिजनों को भी सही जानकारी नहीं देना इस सेटर ने अपनी आदत मे सुमार कर लिया है।।समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज की घोर अनियमितता के विरोध में जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को इसके विरोध मे खुलकर सामने आना चाहिए।

जिला प्रशासन को एक प्रशासनिक अधिकारी की देख रेख मे इस कोविड सेटर को चलवाया जाए। नरेन्द्र पंवार ने कहा कि हिन्दू संघर्ष समिति दिन बृहस्पतिवार मे डी एम कार्यालय पर कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए धरना देगी।संयोजक नरेन्द्र पंवार ने कहा कि डॉ देवेन्द्र सैनी के प्रकरण में पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है

अब आगे की कार्यवाही पुलिस परशासन को इस प्रकरण में करनी चाहिए।हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी घटक दलों में इस बात को लेकर भी जबरदस्त विरोध है कि सूबे के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का जनपद मुजफ्फरनगर दौरा हुआ लेकिन उनको जनपद के सबसे बड़े कोविड सेंटर का दौरा नहीं कराया गया , इसको लेकर भी सभी में जबरदस्त रोष है।

आज की इस. संक्षिप्त मीटिंग में हिन्दू संघर्ष समिति से जुड़े घटक दलों मे हिन्दू जागरण मंच से नरेन्द्र पंवार, मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एसोसिएशन से सुभाष चौहान, अ.भा.हिन्दू शक्ति दल से अरूण प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद से चौधरी देशराज चौहान, हिन्दू जागरण मंच से अंजेश गुर्जर , विरेन्द्र त्यागी ,नीरज शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − ten =