Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ईद के बाद जिले में खुलेंगी मुजफ्फरनगर सिविल कोर्ट

मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनपद में सिविल कोर्ट को 22 मई से खोले जाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, रेड जोन वाले जनपदों में भी जिला प्रशासन की सलाह के बाद कुछ शर्तों के साथ कोर्ट खोली जा सकती हैं।

हालांकि, जनपद में ईद के बाद ही अदालतें खुलने की संभावनाएं हैं। 22 मई को जिला अदालतों में अलविदा जुमा का स्थानीय अवकाश पूर्व घोषित है। 23 मई को माह का चौथा शनिवार है, जिस पर न्यायिक अधिकारियों का अवकाश होता है।

इसके बाद 24 मई को रविवार और फिर 25 मई को ईद का अवकाश घोषित है। अब यदि ईद 24 मई को होती है तो 25 मई और यदि ईद 25 मई को होती है तो अगले दिन 26 मई से अदालतों में कामकाज शुरू हो जाएगा।

हालांकि निर्देशों के अनुसार, रेड जोन के जिलों में अदालतों में सीमित कामकाज होगा, जिसमें जमानत अर्जी और अन्य जरूरी काम ही किए जाएंगे। इसके साथ ही अदालतों में केवल दस प्रतिशत स्टाफ ही इस दौरान कार्यरत होगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + sixteen =