वैश्विक

Honduras News: होंडुरास जेल में 41 महिला कैदियों की मौत, मामले में कार्रवाई जारी 

Honduras News: होंडुरास के एक महिला कारागार में कल हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने बताया कि तेगुसिगाल्पा के उत्तर-पश्चिम में करीब 30-50 किलोमीटर पर स्थित तमारा के महिला कारागार में दंगे और हिंसा हुई.

अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई. हालांकि कुछ को गोली लगने की भी खबर है. उन्होंने बताया कि कम से कम 7 महिला कैदियों को तेगुसिगाल्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कुछ को गोलियां लगी हैं और कुछ पर चाकू से हमला किया गया.

देश की कारागार प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने बताया कि प्रतीत होता है कि कारागारों के अंदर अवैध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल में उठाए गए कदमों के कारण दंगा शुरू हुआ और कल हुए इस हिंसा को हम संगठित अपराध के खिलाफ उठाए गए कदमों की प्रतिक्रिया के तौर पर देख रहे हैं. विलानुएवा ने कहा, हम कार्रवाई जारी रखेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =