उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, Heat वेव के कारण मौत

Mirzapur News: गर्मी के कारण बढ़ी मरीजों की भारी संख्या जिला मंडलीय अस्पताल में सभी बेड हुए फुल। गर्मी के कारण बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए जिला मंडलीय अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टी को रद्द किया गया। उन्हें वापस लौटने का आदेश दिया गया है ।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।हिट वेव के कारण मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।मिर्ज़ापुर में हिट वेव के कारण अब तक दो लोगो की मौत हो चुकी है।

भीषण गर्मी के कारण हिट वेव की चपेट में आने के कारण इन्हें मंडलीय अपस्तल में भर्ती कराया गया। जहाँ इनकी मौत हो गयी। जनपद में औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान है। जिसके कारण सुबह दस बजे से चार बजे तक के बीच सड़को पर आवागमन लोगो का कम हो गया हैं।तेज धूप और गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल रहे हैं।

वही भीषण गर्मी के कारण मंडलीय अस्पताल में मरीजो की संख्या बढ़ गयी है। 155 बेड के इस अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीजो को भर्ती किया गया है। इन गर्मी के कारण इन मरीजो में कार्डियो,डायरिया,फुट प्वाइजनिंग और हिट वेव के शिकार मरीज है। जिससे पूरा अस्पताल अस्पताल भरा हुआ है।

वहीं अस्पताल में बने चिल्ड्रन वार्ड में भी बच्चो के मरीजो की संख्या बढ़ने के कारण एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आर बी कमल का कहना है कि अब तक दो की मौत हिट वेव के कारण हुई है। मरीजो की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल में अतिरक्त बेड की व्यवस्था कि गयीं है।साथ ही बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।

इस समय सबसे अधिक मरीज बीपी और कार्डियो से जुड़े आ रहे है। आर बी कमल-प्रिंसिपल,मेडिकल कालेज,मिर्ज़ापुर (हमारे यहां अब तक दो मरीजो की हिट वेव से मौत हुई है। अस्पताल में बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए 43 वार्ड नए बनाये गए है। अस्पताल पूरा मरीजो से फुल है।इसके अलावा सभी डॉक्टरों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fifteen =