Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एन्टी करप्शन कमैटी ने इंस्पैक्टर कपरवान को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी की एक आवश्यक बैठक रूड़की रोड स्थित स्वरूप प्लाजा में हुई इसमें संगठन की ओर से इंस्पैक्टर सिटी कोतवाली अनिल कपरवान का स्वागत व सम्मान किया गया।
एन्टी करप्शन कमैटी के सहायक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने शहर कोतवाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली व सख्ती से नगर क्षेत्र के अपराधों में जहां कमी आयी है वहीं अनेक कुख्यात अपराधी या तो दम तोड गये या लगंडे होकर जेल चले गये। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी ऐसे कर्मठ, निष्ठावान पुलिस अधिकारी का सम्मान कर रही है उन्होंने जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान प्रदेश पदाधिकारी विश्वदीप गोयल के द्वारा शॉल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एन्टी करप्शन के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कपरवान ने कहा कि सिविल पुलिस समाज की भलाई के लिए जहां मानवीय दृष्टिकोण से काम करती है वहीं पर अपराधियों के साथ किसी भी तरह की कोई रिहायत नहीं करती। उन्होंने एन्टी करप्शन के सभी सदस्यों का पूर्ण परिचय प्राप्त कर उनसे पुलिस विभाग को सहयोग करने की अपील की।

बैठक का संचालन नितिन जैन ने किया। बैठक में पीआरओ डा. संजय अग्रवाल, हरिकृष्ण ग्रोवर, मुकेश वर्मा, अमित धीमान, प्रवीन वर्मा, निर्भय सिंह, अनमोल वर्मा, अंशुल अरोरा, हर्ष पाहूजा, विपिन, सुमित छाबडा सहित अनेक सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =