Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियो को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिह ने डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के सम्बन्ध मे जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र मे भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक जीवन बीमा व डाक जीवन बीमा की सुविधा प्रदान की जाती है।

डाक विभाग वर्ष एक फरवरी 1884 से डाक जीवन बीमा व वर्ष 24 1995 से ग्रामीण डाक जीवन बीमा की सुविधाए विभाग के 154939 विभागीय व अतिरिक्त विभागीय डाकघरो द्वारा प्रदान कर रहा है।

ग्रामीण डाक जीवन बीमा व डाक जीवन बीमा के अर्न्तगत विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमा पॉलिसी की जाती है। यह बीमा पॉलिसी किसी भी डाकघर से सम्पर्क कर ली जा सकती है।

उक्त पॉलिसियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु विभाग की वेबसाइट से या किसी भी डाकघर से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। नई मन्डी पटेल नगर स्थित डाकघर के मुजफ्फरनगर मण्डलय कार्यालय मे वर्ष 2019-20 में डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।

जिसमे अनुज कुमार मेल ओवरसियर व सुदेश चन्द जैन शाखा कुटेसरा शाखा डाकघर द्वारा डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय में वर्ष 2019-20 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 2 =