उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार चार लोगों की मौत

 तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी जिसकी वजह से ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।घायलों में कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल है। सभी लोग मंजीठा में नागदेवता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। तभी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से ट्राली पलट गई। यह हादसा जिले के देवा थाना क्षेत्र में बदरुद्दीन गांव के पास हुआ है।

हादसा के बाद ट्रक का चालक गाड़ी में फंस गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सभी लोग सीतापुर जिले के अलग-अलग गांव के ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार थे। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भती कराया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21622 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + twelve =