Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाईपास पर स्थित होटल कर्मियों ने परिवार के साथ मारपीट की

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के बाईपास पर स्थित गणपति ढाबे पर खराब खाने की शिकायत करने पर गांधी कालोनी निवासी परिवार के साथ होटल कर्मियों ने जमकर मारपीट की।

परिवार की महिलाओं के साथ छेडछाड का भी आरोप है। मारपीट का शिकार हुई एक महिला गर्भवती थी। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गाध्ां कालोनी निवासी परिवार आज सवेरे कहीं बाहर से अपने घर वापस लौट रहा था। उक्त परिवार भोजन करने के लिए बाईपास स्थित गणपति ढाबे पर रूका।

आरोप है कि खराब भोजन की शिकायत करने पर ढाबे के मालिक व कर्मचारियों ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोगों को बेरहमी से पीटा गया

जिससे पूरा परिवार घायल हो गया। मारपीट का शिकार हुई एक महिला गर्भवती थी। आरोप है कि महिलाओं के साथ छेडछाड भी की गयी। किसी प्रकार पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 16 =