Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कोरोना के तीन नए मरीज मिलने से मचा हडकंप, 75 हुई मरीजों की संख्या

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के तीन नए केस सामने आए है। सोमवार को जिले में आई जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एक मरीज के कोरोना पॉजीटिव होने की रिपोर्ट मेरठ मेडिकल कॉलेज से आई है।

आज जिन लोगां की रिपोर्ट पॉजिटिवआई है उनमें दाल मंडी में पहले पॉजिटिव मिली महिला प्रोफेसर के ससुर भी शामिल है।

उधर, अलमासपुर की एक महिला भी पॉजिटिव मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी पहले शामली जिले में पॉजिटिव मिल चुका है। जनपद में कोरोना के केस 125 हो गए हैं

जिनमें से 50 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जनपद में 75 सक्रिय केस है। सीएमओ ने बताया कि दोनों मरीज को कोविड-19 अस्पताल बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उधर, देर शाम जनपद में एक ओर कोरोना पॉजिटिव मिला है।जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि खतौली के मढकरीमपुर निवासी व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि मेरठ मेडिकिल कॉलेज में आई रिपोर्ट से हुई है।

यह मरीज संभवतः मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरे मरीज के संपर्क का है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 5 =