केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान से मिले होटल स्वामी
मुजफ्फरनगर। जनपद के सभी होटल स्वामियो ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के आवास पर पहुंच कर उन्हे सौपे गए ज्ञापन मे उन्हे विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया।
एटूजैड कालोनी स्थित केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे नगर के विभिन्न होटल स्वामियो ने मंत्री डा.संजीव बालियान को सौपे गए ज्ञापन मे होटलो से जुडी विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया।
मंत्री डा.संजीव बालियान ने होटल स्वामियो की समस्यो को ध्यान पूर्वक सनकर जल्द ही उनकी समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान होटल ओमेगा के स्वामी भारत भूषण, होटल 7 स्काई के स्वामी कपिल कुमार, फन फूड डेली से आशीष गुप्ता,होटल शेरेटन के स्वामी सचिन चौधरी, सोलिटेरियन के स्वामी श्रेय गेयल, रेडियंट के स्वामी शरद कुमार,शोरब कुमार, हल्दीराम मन्सूरपुर के स्वामी अरविन्द राठी, शिव होटल के स्वामी राकेश कुमारत्र, होटल नटराज के स्वामी योगेन्द्र, महादेव होटल के स्वामी विक्रान्त, मारवाडी पार्टी हाल से अश्वनी, होटल सिल्वर स्पूर से अजय कुमार, दावत रेस्टोरेंट से कपिल, कृष्णा पैलेस से अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।
