उत्तर प्रदेश

सपाईयों ने जोश दिखाया: ट्रैक्टर रैली को लेकर मुजफ्फरनगर, शामली व मेरठ में भी हंगामा, पुलिस से जमकर झडप

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के लिए समर्थन को लेकर सपाईयों ने आज सवेरे से ही पूरा जोश दिखाया, हालांकि सपाईयों के इस जोश पर पुलिस प्रशासन की नाकाबंदी भारी पड़ती नजर आई, जिस कारण राष्ट्रीय पर्व पर जनपद में भारी हंगामा और अफरातफरी का आलम बना रहा। सपाईयों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया

लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया। इसको लेकर सपाईयों की पुलिस के साथ तीखी झड़पें हुई। महावीर चौक सपा कार्यालय को छावनी बना दिया गया था। इस कारण चौराहा पूरी तरह से जाम हो जाने से यातायात व्यवस्था ठप्प हो गयी।मुजफ्फरनगर में पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी को जिले की तहसीलों पर ट्रैक्टर रैली नहीं निकालने दी और ना ही तहसीलों पर ध्वजारोहण करने दिया।

इस दौरान पुलिस की सपा नेताओं के साथ नोकझोंक भी हुई। सपा नेता रास्ते में ही ध्वजारोहण कर लौट गए।कुछ स्थानों पर सपा नेताओं को घर से नहीं निकलने दिया। किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने गणतंत्र दिवस पर सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर रैली निकालकर ध्वजारोहण करने की घोषणा की थी।

बागपत के सिंघावली अहीर गांव में ट्रैक्टर रैली निकालकर दिल्ली में चल रही रैली का समर्थन किया गया। किसानों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जिस तरह किसानों पर लाठीचार्ज किया है वह निराशाजनक है।

शामली में सपा नेताओं ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। मुंडेट पुलिया पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल कुछ युवाओं ने स्टंट करना शुरू कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च को रोक दिया।

सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प हुई। मेरठ में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक लिया। चार ट्रैक्टर पुलिस लाइन ले जाए गए। सपा नेताओं को गिरफ्तार कर आंबेडकर भवन में रखा गया है। इनमें सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी आदि शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि रैली नहीं निकालने दी जाएगी। गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी की किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली पर रात्रि से ही पुलिस प्रशासन का पहरा रहा पुरकाजी, मुजफ्फरनगर,चरथावल विधानसभा के सपा नेताओं कार्यकर्ताओं की किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से तहसील मुजफ्फरनगर तक निकालनी थी

लेकिन पुलिस प्रशासन ने सुबह सवेरे से ही नगर में प्रवेश के रास्तों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर सपा नेताओं के साथ पहुंच रहे ट्रैक्टरों को वहीं पर रोक रोके रखा। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सुबह 9 बजे सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा नेता सोमपाल भाटी पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती सपा नेता हारून अली सपा नगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट सपा नेता शौकत अंसारी सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट शमशेर मलिक डॉ इसरार अल्वी बॉबी त्यागी हनीफ अंसारी शमशाद अहमद परवीन उपाध्याय दीपक गम्भीर नासिर राणा शाहीन बेगम नवेद रँगरेज सहित अनेक कार्यकर्ताओ के साथ राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे।

वंही पूर्व सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप भी अपने समर्थकों के साथ ट्रेक्टर लेकर पहुंचे लेकिन पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर व बेरिकेडिंग लगाकर सभी को तहसील जाने से रोकने पर लगातार पुलिस से झड़प नोकझोक पश्चात सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सड़को पर ट्रेक्टरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओ के साथ राष्ट्रगान गाया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने पुलिस प्रशासन द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को तहसील जाने से बलपूर्वक रोकने पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतरकर सपा कार्यकर्ताओं को शान्तिपूर्वक ट्रेक्टर रैली निकालने तथा गणतन्त्र दिवस मनाने से भी रोककर निरंकुशता की हदे पार कर रही है जो भाजपा सरकार के असवैधानिक रवैये को दर्शाने के लिए काफी है

उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज़ उठाने से सपा को रोका नही जा सकता उनकी मांग व आवाज़ को सपा हर मंच पर जोरदार तरीके से उठाती रहेगी। सपा युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन व पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती अपने दर्जनों ट्रेक्टरों व सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस अवरोध को धत्ता बताकर सपा कार्यालय पहुंचे प्रोग्राम में.

मुख्यरुप से सपा नगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी नेता अमरनाथ पाल युवा सपा नेता संदीप धनगर यूसुफ गौर हनी बृजेश कुमार सुमित पवार बारी नियाज हैदर शमी खान मोनू जैदी शहजाद मैम्बर जावेद अली शमीम फात्मा बेबी काजी सरफराज लियाकत अंसारी प्रवीण उपाध्याय अहसान अंसारी शाहवर खान मुकेश गुप्ता चन्दा राठी नरेंद्र सैनी नरेन्द्र बाल्मीकि सलमान त्यागी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर दिल्ली के आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प होती रही। पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर फोन लगाकर सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया है।

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी महानगर अध्यक्ष अंलीम सिद्दीकी जिला महासचिव जिया चैधरी साजिद हसन शौकत अंसारी आदि नेता कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंच गए। यहां पर जब ट्रैक्टर लेकर निकलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई हालांकि पुलिस फोर्स ने सपाइयों को कॉलेज परिसर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। सपा कार्यकर्ता रैली निकालने पर अड़े रहे।
सपा नेता साजिद हसन व सपा कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में नसीरपुर रोड़ बाईपास पर इकट्ठा दर्जनों ट्रेक्टरों के काफिले को पुलिस द्वारा गवर्मेंट कालेज मैदान पहुंचने से रोकने पर उनके समर्थकों ने भी नारेबाजी के बाद सड़क पर ही ट्रेक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया

वही सपा विधानसभा अध्यक्ष गय्यूर चौधरी के ट्रेक्टरों के काफिले को हाईवे पर रोकने पर उन्होंने भी ट्रेक्टरों पर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दूसरी ओर सपा के किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली आयोजन के लिए तहसील मुजफ्फरनगर पहुंचने के लिए सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा व पूर्व विधायक अनिल कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो ट्रैक्टरों का काफिला पचेन्डा रोड़ पर इकट्ठा होकर गवर्मेंट कालेज के लिए चलते हुए गांधी कालौनी चौराहे पर पहुंचते ही भारी पुलिसबल के रोकने पर सपाइयों से तकरार व नारेबाजी के बाद चौराहे पर ही ट्रेक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्टगान हुआ।

पुरकाजी क्षेत्र के गांवों से ही पूर्व मंत्री उमा किरण व उनके पुत्र युवा सपा नेता विक्रांत सिंह सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर एवम क्षेत्रीय सपा नेताओं द्वारा ट्रेक्टरों के लंबे काफिले के साथ तहसील पहुंचने की कोशिश व रामपुर तिराहे पर भारी पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामे के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में नारेबाजी के साथ ट्रेक्टरों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया।

चरथावल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे ट्रेक्टरों के जत्थे को पुलिस प्रशासन द्वारा काली नदी शामली रोड़ पर रोके जाने पर भारी नारेबाजी हंगामे के बाद यंहा भी सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर ट्रैक्टरों पर ही राष्ट्रीय झंडा फहराकर किसानों की मांग को पूरा करने के पक्ष में नारे लगाए।

चरथावल क्षेत्र से ही सपा नेता बॉबी त्यागी के नेतृत्व में ट्रेक्टरों के बड़े जत्थे के साथ रामपुर तिराहे से तहसील जाने के प्रयास पर पुलिस बेरिकेटिंग को हटाने को लेकर तकरार व हंगामे के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया व राष्ट्रगान किया।

चरथावल विधानसभा से ही सपा नेता अबदुल्ला राणा के नेतृत्व में ग्राम सुजडू से ट्रेक्टरों को लेकर तहसील के लिए चले ट्रेक्टरों के जत्थे ने सुजड़ू चुंगी पर ही पुलिस के रोकने पर किसानों के समर्थन में नारेबाजी व हंगामे के बाद सड़क पर ही तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान हुआ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =