Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर ने ज्ञापन दिया

इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन मु0नगर चैप्टर का एक प्रतिनिधिमण्डल आई0आई0ए0 सहारनपुर डिविजन के डिविजनल चेयरमैन श्री कुश पुरी के नेतृत्व में माननीय राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल  से मिला और उन्हे जिला मु0नगर व मेरठ की औद्योगिक समस्याओं से अवगत कराते हुए माननीय मुख्यमंत्री  को सम्बोधित एक ज्ञापन दिया

जिसमें अनेको समस्याओं जैसे वर्तमान में औद्योगिक इकाईयों को प्रदूषण कन्ट्रोल बोड से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए वर्ष 2010 की भांति समाधान योजना को फिर से लागू कराना, औद्योगिक जमीन की उपलब्धता,अग्निशमन,प्रदूषण व यूपी औद्योगिक विकास प्राधिकरण,लीज होल्ड औद्योगिक क्षेत्र, अस्पताल की स्थापना,विलम्बित भुगतान अधिनियम व फेसीलिटेशन कांउसिल की स्थापना आदि अनेक समस्याऐं प्रेषित की गयी।

माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल  ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से सुना और प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि वे इन सभी समस्याओं से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करायेंगे और त्वरित निराकरण कराने का भरसक प्रयास करेंगे जिससें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में औद्यागिक विकास त्वरित गति से हो सके।

प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री विपुल भटनागर,मनीष जैन (सचिव आई.आई.ए. मु0नगर) आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =