Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस का चला अवैध खनन पर चाबुक, ०७ अभियुक्त गिरफ्तार, ०७ ट्रैक्टर-ट्रॉली भी की बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं थाना छपार व थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा नहर से अवैध खनन कर रहे ०७ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०७ ट्रैक्टर-ट्रॉली (०५ भरे, ०२ खाली) बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण सतेन्द्र कुमार उर्फ छोटा पुत्र राजपाल सिंह निवासी खाईखेड़ी थाना पुरकाजी, परवेस पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी उपरोक्त, इस्तयाक पुत्र महमूद हुसैन निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार, विशाल पुत्र रामकुमार निवासी बसेड़ा थाना छपार, सचिन पुत्र रतनसिंह निवासी फतेहपुर थाना देवबन्द, सहारनपुर, आजाद पुत्र सद्दू निवासी बसेड़ा थाना छपार, जानआलम पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी कासमपुर थाना छपार, मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ०७ ट्रैक्टर-ट्रॉली (०५ भरे, ०२ खाली बरामद किया।

 

 

दुकान के अगले हिस्से में लगी आग, हजारो ंका नुकसानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कच्ची सड़क स्थित गुरूनानक रेडीमेड की दुकान में एक पटाखे की चिंगारी से लगी आग से काफी नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि दुकान के अगले हिस्से में लगी आग से काफी नुकसान बच गया क्येंकि उसके बाद शटर बंद था जिस कारण आग अंदर तक नहीं पहुंच सकी और समय रहते फायरब्रिगेड टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार कच्ची सडक शिक्षा सदन स्कूल के समीप गुरूनानक रेडीमेड की दुकान में अचानक पटाखे की एक चिंगारी लग गयी जिससे दुकान के अगले हिस्से में आग लग गयी। गनीमत यह रही कि दुकान का पिछला हिस्सा शटर से बंद था और समय रहते फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच और आग पर काबू पा लिया। दुकान के अगले हिस्से में लगी आग से हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।

इसके अलावा पटाखों से नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा सब्जी मंडी के पास एवं जौली रोड पर दो कबाड़ के गोदाम व मंडी कोतवाली से कुछ दूरी पर बोरी के बारदाने की दुकान और सिविल लाइन क्षेत्र में गाजावाली में रेडीमेड गारमेंट की दुकान के बाहर लकड़ी से बने छज्जे में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने सभी स्थानों पर पहुंचकर आग को बुझाया। गोदाम, बारदाने की दुकान में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =