Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गणतन्त्र दिवस जनपद मे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया

2 Min 9 |मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस जनपद मे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाईन मे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।
पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभारी कपिलदेव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव द्वारा शान्ति के प्रतीक सफेद कबूतरां को उडाया गया। राष्ट्रगान के पश्चात शस्त्रो से सलामी दी गई। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने खुली जीप मे सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरी है हमे अपने अधिकारो के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए तथा अपने राष्ट्र व समाज के प्रति हमारे क्या कर्तव्य है इसका भी बोध होना चाहिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी तथा राष्ट्र के निर्माण मे हमारे महापुरूषों का अतुलनीय योगदान रहा है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी जनपदवासियो के सहयोग व आर्शीवाद से ही वे विधायक व मंत्री बने हैं तथा आज इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं समस्त जनपदवासियो के प्रति आभार प्रकट करता हूं।3 Min 10 |
उन्होने कहा कि पुलिसकर्मियो द्वारा गणतन्त्र दिवस पर पुलिस लाईन में सुन्दर-सुन्दर रंगोलियां तथा अन्य तैयारियां की गई है जो बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए समस्त पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं। परेड मे शामिल पुलिस की विभिन्न टुकडियो, चीता मोबाईल, अन्य सशस्त्रदल, श्वान दल, फायर बिग्रेड आदि पुलिस बल की विभिन्न टुकडियां सम्मलित रही। इस अवसर पर जांबाज पुलिसकर्मियो ने बाईको पर हैरतंगेज प्रदर्शन किए। कार्यक्रम मे शामिल हुए विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिन्हे अतिथियो द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर जनपद को गौरवान्वित करने वाले कई पुलिस अधिकारियां व पुलिसकर्मियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथियो के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति अांचल तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, भाजपा नेता कुंज बिहारी अग्रवाल, उद्यमी राकेश बिन्दल, प्रसिद्ध उद्यमी अभिनव स्वरूप, प्रणव स्वरूप, हरीश अहलावत, दिनेश मोहन, सुनील तायल, डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ, भाजपा नेता संजय गर्ग, रोहित तायल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य स.सुखदर्शन सिंह बेदी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल सिह पाल, समाजसेवी संदीप जैन, रेणू गर्ग, पंडित ब्रहमप्रकाश शर्मा, वैभव त्यागी, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, विधायक विक्रम सैनी, व्यापारी नेता रेवती नन्दन सिंघल, मनमोहन जैन, विजय जैन, श्रीमति बीना शर्मा, डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी क्राईम रामभुवन चौरसिया, एसपी टै्रफिक बी.बी.सिह,एस.पी.देहात नेपाल सिह,एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर,सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ सदर कुलदीप कुमार,सीओ भोपा/लाईन राम मोहन शर्मा, सीओ जानसठ धनंजय कुशवाहा, सीओ बुढाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ फुगाना सोमेन्द्र नेगी,आरआई अब्दुल रहीस खॉं, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पैक्टर सिविल लाईन हरसरन शर्मा, इंस्पैक्टर महिला थाना श्रीमति मोनिका चौहान, एसओ चरथावल सूबे सिह यादव, इंस्पैक्टर फुगाना संजीव कुमार, इंस्पैक्टर भोपा एम.एस.गिल, एसओ भौराकला वीरेन्द्र कसाना, इंस्पैक्टर पुरकाजी पंकज त्यागी सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =