खेल जगत

ICC ने बदले सॉफ्ट सिग्नल से जुड़े नियम, हेलमेट पहनना अनिवार्य

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में कई नए नियम दिखने को मिलेंगे. डबल्यूटीसी फाइनल से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नियमों में तीन बड़े बदलाव किए हैं, जो 1 जून से लागू हुए हैं. आईसीसी ने सबसे बड़ा बदलाव सॉफ्ट सिगनल के नियम में किया है. इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सॉफ्ट सिग्नल हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. सॉफ्ट सिग्नल पर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस और पूर्व क्रिकेटर लगातार अपनी राय देते रहे हैं, लेकिन अब सॉफ्ट सिग्नल से जुड़े नियम बदल गए हैं.

अब मैदानी अंपायरों को अपना फैसला तीसरे अंपायर को रेफर करने के लिए सॉफ्ट सिग्नल की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा आईसीसी ने एक बड़ा बदलाव करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में हेलमेट की सुरक्षा अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, यह विशेष हालात के लिए किया गया है. आईसीसी ने 1 जून से इंटरनेशनल मैचों के दौरान जोखिम भरी परिस्थितियों में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

तीन नए नियम

  • तेज गेंदबाजों का सामना करते समय बल्लेबाज का हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.
  • तेज गेंदबाजी के खिलाफ स्टंप से सटकर विकेटकीपिंग करते समय विकेटकीपर का हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.
  • विकेट के सामने फील्डर बल्लेबाज के नजदीक फील्डिंग कर रहे होंगे, तो उन्हें भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 4 =