आईआईएफएल की शाखा का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित कमल सिनेमा काम्पलैक्स में आईआईएफल की नई शाखा का शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के डिविजनल चेयरमैन और एमएलसी प्रत्याशी कुशपुरी ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन्स क्लब के गर्वनर मुकेश अरोरा एवं पैगाम ए इंसानियत के प्रेजीडेंट आसिफ राही रहे। इस अवसर पर पधारे अतिथियों का स्वागत हेमपन्थ जुबैर शाह एवं अन्य कर्मचारियों ने किया।सं
स्थान की ओर से अमित मलिक ने बताया कि इस संस्थान की 1930 शाखाएं भारत मे फैली है। अकेले उत्तर प्रदेश में 43 शाखाओं का संचालन लखनऊ कार्यालय द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर शहर के प्रमुख बुद्धिजीवि व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
