Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीजल व कैन्टर सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने हाईवे से खडे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड में गिरीफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक आयशर कैन्टर, सैकडों लीटर डीजल व अवैध शस्त्र बरामद किये है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर खडे ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश डीजल चोरी करने के बाद उसे बेचने जा रहे है। इस सूचना पर चरथावल पुलिस ने बताये गये बदमाशों की घेराबंदी की

जिस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए मौके से दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, एक आयशर कैन्टर व सैकडों लीटर डीजल बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश नसरत पुत्र इलियास निवासी सिकन्दराबाद बुलंदशहर व सद्दाम उर्फ छोटा पुत्र फखरू निवासी धौलाना जनपद गाजियाबाद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk