अवैध शराब बनाते गिरफ्तार
जनपद मुज़फ्फरनगर की थाना नई मण्डी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता-अवैध शराब बनाते दो युवक गिरफ्तार भारी मात्रा में रेक्टीफाइड ,यूरिया व् शराब बनाने के उपकरण बरामद
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के द्वारा छेड़े गए अभियान वांछित अपराधियों , बदमाश , चोर लुटेरों , अवैध शराब एवम् इसमें संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ अभियान के क्रम में एवम् एस पी सिटी ओमबीर सिंह , सीओ नई मंडी योगेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना नई मंडी पुलिस के हाथ लगी बड़ी उपलब्धि । जिसमे थाना प्रभारी नई मंडी हरशरण शर्मा व् उनकी टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर खास की सूचना पर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव बिलासपुर के नई आबादी में एक मकान पर छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब , रेक्टीफाइड, यूरिया , शराब बनाने के उपकरण सहित देशी शराब बनाते दो युवक रंगे हाथो गिरफ्तार किया है । पुलिस को मोके से २३ केन , ५० ली । १ ड्रम २०० लीटर । दो केन २० लीटर रेक्टीफाइड। दो बाल्टी एक मगा सहित एक कीप प्लास्टिक की । १० पव्वे देशी तोफा मार्काशराब । २५ पव्वे रेक्टीफाइड , यूरिया मिलाकर बनाई गई के साथ ही ५ किलो यूरिया १ केन खाली प्लास्टिक के २ ड्रम ३ लीटर तैयार की गई मिलावट की शराब बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया की हरियाणा से रेक्टीफाइड लाकर मिलावटी शराब बनाकर देशी पव्वों व् प्लास्टिक की केनो में भरकर जनपद मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया करते थे । वहीं अपने क्षेत्र में छोटी छोटी थैलियां बनाकर भी सप्लाई किया करते थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम-१ विजयपाल पुत्र महावीर निवासी नई बस्ती बिलासपुर थाना नई मण्डी मु नगर। २ बबलू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नाले के पास गांधी नगर थाना नई मंडी मु नगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -हरशरण शर्मा थाना प्रभारी नई मण्डी । वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ठ । उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह चौकी प्रभारी टी पी नगर थाना नई मण्डी । उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी नई मण्डी। हैड कंटेबिल रत्न सिंह , कां तरुण पाल ,जितेंद्र सिंह , कुलवंत सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।।

Generic Propecia Accutane Uk On Line Pharmacy Cheapest Pharmacy For Viagra cialis Propecia Ivf