Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अवैध शराब तस्कर को दबोचा

3 25 |भोपा/मुज़फ्फरनगर। उपनिरीक्षक संजय राणा मय कॉन्स्टेबल के हमराह भोपा गंग नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाए हुवे थी पुलिस ने हरिद्वार की ओर से आ रही इनोवा कार को रुकने का प्रयास किया तो कार सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर कार को सँकरी पटरी की ओर मोड़ दिया उपनिरीक्षक संजय राणा ने एसएचओ्र भोपा को सूचना दी

एसएचओ भोपा मगनवीर सिंह गिल उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, उपनिरीक्षक बीर सिंह ने कार सवार बदमाशों को मुठभेड़ करते हुए नहर पटरी पर घेर लिया बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में कॉन्स्टेबल मोहित भो घायल हो गया पुलिस ने बदमाशों की कार को घेरते हुवे एक बदमाश प्रवीण पुत्र धर्मपाल निवासी पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया

जबकि उसके दो साथी राजेश निवासी हिसार हरियाणा व एक अज्ञात पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गये पुलिस ने इनोवा कार को कब्ज़े में लेकर भारी मात्रा के अवैध शराब को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक देहात नैपाल सिंह ने बताया कि शराब तस्कर हरियाणा से अवैध शराब लाकर हरिद्वार आदि क्षेत्र में शराब की बिक्री को लेकर जा रहे थे फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गयी है शीघ्र फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk