गैंगस्टर मे निरूद्ध आरोपी की अवैध सम्पत्ति सीज की
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गैंगस्टर मे निरूद्ध आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसकी अवैध सम्पत्ति सीज की। एसएसपी अभिषेक यादव के निदेशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल तथा गैंगस्टर मे निरूद्ध अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने क्षेत्र के मौहल्ला हण्डिया घास मण्डी सरवट गेट निवासी आरोपी शादाब उर्फ भीम पुत्र अखलाक के खिलाफ धारा 14-1 की कार्यवाही करते हुए उसकी अवैध सम्पत्ति सीज की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि आरोपित शादाब उर्फ भीम नशीले पदार्थो का तस्कर बताया जाता है। शादाब उर्फ भीम ने चन्द्र सिनेमा के समीप नूर मार्किट मे अथाह सम्पत्ति अर्जित कर रखी है।
बताया जाता है कि उसकी तीन बडे शोरूम जैसी दुकाने पुलिस सीज कर चुकी है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार व इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन उम्मेद कुमार की मौजूदगी मे पुलिसटीम ने भीम की दुकाने सील की है।
पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध कार्यो मे संलिप्त तत्वो मे हडकम्प मचा हुआ है।

