Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन, 50 युवाओं ने स्टेम सेल्स का सैंपल दिया

मुजफ्फरनगर। समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में द अर्जुन वीर फाउंडेशन दिल्ली द्वारा गांधी कॉलोनी गली नंबर १३ में स्टेम सेल्स रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में ५० युवाओं ने अपना स्टेम सेल्स का सैंपल दिया। शिविर संयोजक आशीष अरोरा ने बताया की स्टेम सेल सैंपल कलेक्शन एक बहुत ही साधारण की प्रक्रिया है जिसमें सैंपल देने वाले व्यक्ति के मुंह के अंदर से के लार का सैंपल लेकर उसे दिल्ली भेजा जाता है।

जहां उसकी जांच कर भविष्य में कैंसर व बोन मैरो इत्यादि के मरीजों की प्राण रक्षा की जा सकती है। समर्पित युवा अमित पटपटिया ने सभी का धन्यवाद किया एवं युवाओं से इस क्षेत्र में आगे आने की अपील की।

समर्पित युवा डॉ अनुज पटपटिया ने बताया कि पहले भी प्रकार का शिविर समर्पित युवा समिति द्वारा आयोजित किया जा चुका है एवं भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे

जिससे गंभीर रोगियों की सहायता की जा सके। शिविर में संजीव अरोरा, हरीश अरोरा तुषार शर्मा , अक्षत जिंदल , कार्तिक कपिल, ऋषभ जग्गा एवं समर्पित महिला शक्ति से राखी ग्रोवर, मेघा पटपटिया व मनी पटपटिया का विशेष योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − twelve =