उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में मंत्री संजीव बालियान के समर्थकों व किसानों में जमकर मारपीट, बुलाई गई पंचायत

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शौरम में आज दोपहर एक तेहरवीं में शामिल होने गए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान तथा अन्य भाजपा नेताओं के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाने को लेकर भाजपा समर्थकों तथा किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच पुलिस द्वारा कुछ किसान आंदोलन समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की किए जाने की सूचना से माहौल गर्मा गया।

इसके चलते शौरम की ऐतिहासिक चौपाल पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत के बाद हजारों किसानों ने थाना शाहपुर का घेराव किया जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी है।

इस मामले में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी कूद पडे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अन्य भाजपा नेताओं के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शौरम में तेहरवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तेहरवीं के बाद वह पूर्व ग्राम प्रधान सुधीर चौधरी के निवास पर पहुंचे और उनके पिता से आर्शीवाद लिया।

बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ युवाओं द्वारा मुर्दाबाद एवं किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाने के चलते माहौल गर्मा गया और मंत्री समर्थक व किसान आंदोलन समर्थक आमने सामने आ गए। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके कुछ किसानों के चोटिल होने की सूचना है।

 

इस घटना के संबंध में रालोद नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट किया है। जयंत चौधरी ने ट्वीट करके लिखा- सोरम गांव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष, कई लोग घायल! किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम, व्यवहार तो अच्छा रखो. किसान की इज्जत तो करो! इब कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गांववाले? जयंत चौधरी ने घायल किसानों की फोटो भी शेयर की है. इस मारपीट में कई किसान घायल हो गए हैं

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामले की छानबीन शुरु कर दी।उधर इस घटना के बाद शौरम में यह सूचना फैली कि पुलिस ने कुछ किसान आंदोलन समर्थकों को हिरासत में लिया है, जिसके चलते माहौल गर्मा गया और शौरम की ऐतिहासिक चौपाल में पंचायत बुलाई गई।

पंचायत में पूर्व मंत्री योगराज सिंह तथा रालोद के कई बडे नेता भी शामिल हुए। पंचायत के बाद हजारों किसानों ने शाहपुर थाने का घेराव किया। समाचार लिखे जाने तक शाहपुर थाने पर हंगामा जारी था।नए कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी के मेगा प्लान पर किसानों का गुस्सा भारी पड़ रहा है. नए कृषि कानूनों के फायदे बताने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को रविवार को शामली में भारी विरोध का सामना करना पड़ा था.

https://twitter.com/rahulranarld/status/1363827192954642434?s=20

शामली के भैंसवाल में संजीव बालियान और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने मंत्री के काफिले के आगे ट्रैक्टर सटाकर उनको गांव में घुसने से रोक दिया.

इस विरोध पर संजीव बालियान ने कहा था कि 10 लोगों के विरोध करने से और मुर्दाबाद बोलने से मैं मुर्दाबाद नहीं हो जाऊंगा. विरोध के कारण मंत्री का काफिला गांव से लौट गया था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =