उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर की शिक्षिका ने कराया 50 लाख का बीमा, सुबह फ्रीजर में पडी मिली लाश

मेरठ/मुजफ्फरनगर। मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात एक महिला शिक्षिका की लाश अपने ही घर में फ्रीजर में पडी मिलने से सनसनी फैल गई।

एक दिन पहले ही महिला शिक्षिका का 50 लाख रुपये का बीमा हुआ था। शिक्षिका की हत्या का आरोप उसी के पति पर लगा है। पूरा मामला जान पुलिस भी हैरान है। महिला शिक्षिका की हत्या के पीछे जो वजह आ रही है, वह काफी सनसनीखेज है।मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-दो में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

ससुरालवालों पर हत्या का आरोप है। मृतका का एक दिन पहले ही 50 लाख का बीमा हुआ था। पुलिस जब पहुंची तो उसकी लाश डीप फ्रीजर में रखी हुई थी।मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा खतौली निवासी चंदा अरोड़ा (40) की शादी जून 2012 में शास्त्रीनगर सेक्टर-दो निवासी टेंट व्यवसायी संजय लूथरा से हुई थी।

चंदा अरोड़ा खतौली ब्लॉक के ग्राम लोहड्डा स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थीं। शनिवार को वह पति के साथ खतौली गई थीं। रात को छोटी बहन को मुजफ्फरनगर में घर छोड़ने के बाद वह मेरठ लौट आए थे।चंदा के पिता ओमप्रकाश के अनुसार, शनिवार रात 3ः15 बजे संजय लूथरा का फोन आया और चंदा की मौत होने की खबर दी।

5ः50 बजे मायकेवाले ससुराल में पहुंच गए। चंदा की लाश डीप फ्रीजर में रखी थी। पति के अनुसार, उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है। वहीं पिता ओमप्रकाश के अनुसार, बेटी के चेहरे, गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया।

मृतका के भाई ने बताया कि संजय लूथरा ने एक दिन पहले ही चंदा का 50 लाख रुपए का बीमा कराया था। संजय के इरादे शुरू से ही गलत थे। आरोप है कि वह दहेज के लिए पत्नी की पिटाई करता था। मृतका के पिता ने उसके पति संजय लूथरा, जेठ नवीन व जेठानी शालू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया है।

शिक्षिका चंदा की हत्या के मामले में मायके वालों ने शास्त्री नगर से लेकर नौचंदी थाने तक हंगामा किया। आरोप है कि पति ने दो दिन पहले ही 50 लाख रुपये का बीमा कराया और फिर चंदा को मौत के घाट उतारा है।

गुस्साए परिजनों ने थाने में भी पति को पीटने का प्रयास किया। चंदा खतौली में ही प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। रात करीब तीन बजे उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके वाले शास्त्री नगर पहुंच गए थे।

चंदा की मां सुनीता ने बताया कि संजय उसकी बेटी को पहले से ही मारने का प्लान बना रहा था। एक बार उसने चंदा से तलाक भी लेने का प्रयास किया था।

शनिवार रात 11ः00 बजे चंदा अपने एक रिश्तेदार के से मिलकर ही शास्त्री नगर अपने पति के पास पहुंची थी। रात करीब ढाई बजे संजय में चंदा की पीटकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पति संजय के अपनी भाभी से अवैध संबंध भी थे, जिसे लेकर दोनों में विवाद रहता था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eleven =