Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ एक और जहां प्रत्याशियों द्वारा धुंआधार जनसम्पर्क किया जा रहा है। वहीं दूसरी और चुनाव को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए प्रत्याशियो के चुनाव कार्यालय के उदघाटन का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त भाजपा की और से पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी भाजपा नेता गौरव स्वरूप की पत्नि श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप के चुनाव कार्यालय का विधिवत उदघाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,प्रत्याक्षी श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप,भाजपा नेता सौरभ स्वरूप,पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, स.सुखदर्शन सिंह बेदी, प्रमुख उद्यमी भीमसैन कंसल, सतीश गोयल टिहरी, राजेश गोयल, राकेश बिन्दल, अरविन्द राज शर्मा, हरीश राठी, डा.पुरूषोत्तम गौतम, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, गीता जैन, एकता गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,संजय गर्ग, अरूण खण्डेलवाल, राजीव गर्ग, पूर्व सभासद विकास गुप्ता, उघमी नरेन्द्र गोयल, पूर्व सभासद प्रवीण मित्तल पीटर,पूर्व विधायक मिथलेश भाजपा, राजू मचल,शिल्पीराज वत्स, दीपक बंसल आदि अनेक भाजपाई तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − ten =