उत्तर प्रदेश

Varanasi: मोनू पहलवान ने Atique Ahmed को बताया शेर

Varanasi में एक युवक ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट करते हुए अतीक को शेर बताया और खुले में शिकार करने की चेतावनी देते हुए नस्लें बरबाद कर देने की पोस्ट लिखी. इस पोस्ट के बाद एक युवक ने इसका स्क्रीन शॉट लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नर से tag किया. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के अतीक अहमद से संबंधों को लेकर जांच कर रही है.

फेसबुक पोस्ट करने वाले सिरफिरे का नाम आलम उर्फ मोनू पहलवान है. वो Varanasi के नदेसर क्षेत्र का रहने वाला है. युवक अपना कारोबार प्रयागराज से करता है. मोनू पहलवान उर्फ आलम प्रयागराज में नंबर टेकरी व बस संचालन का काम करता है.

उसने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यह विवादित पोस्ट किया है. फेसबुक पोस्ट में उसने अतीक और अशरफ को शेर बताया और RIP लिख कर रोते हुए का इमोजी बताया

अपने पोस्ट में मोनू पहलवान ने लिखा था कि पिंजरे में कैद शेर का शिकार किया है. कभी खुले में शेर का शिकार करना, तुम्हारी नस्लें तक तबाह हो जाएंगी. इस पोस्ट को शेयर करते ही पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद  Varanasi  पुलिस ने युवक का पता लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. Varanasi  पुलिस ने शांति भंग के आरोप में सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे अतीक और अशरफ के सम्बंध को लेकर पूछताछ कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 12 =