Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिडिंकेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। उत्तम ग्राहक सेवा के अंतर्गत बैंक के ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं के तहत उचित सेवाएं प्रदत्त कराना ही बैंक का लक्ष्य है। परिक्रमा रोड स्थित सिडिंकेट बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहंुचे बैंक के कार्यपालक निर्देशक अजय कुमार खुराना ने कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन करने के पश्चात बैंक के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं व क्षेत्र के गणमान्य लोगों तथा व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये।

मुख्य अतिथि कार्यपालक निर्देशक अजय कुमार खुराना ने कहा कि सिडिंकेट बैंक का हर सम्भव यह प्रयास रहता है कि बैंक से जुड़े सभी ग्राहकों को श्रेष्ठ सेवाएं प्रदत्त की जाये तथा बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का ग्राहकों को लाभ मिल सके। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंगलुरू स्थित नैगम कार्यालय से सिडिंकेट बैंक के कार्यपालक निदेशक अजय के. खुराना व लखनऊ से पधारे आंचलिक महाप्रबंधक सी.पुल्ला रेडडी ने क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरनगर के अंतर्गत सभी 44 शाखाओं के प्रबंधकों को सम्बोधित करते हुए ग्राहक सेवा को अधिक महत्व देने की बात कही तथा साथ ही कहा कि बैंक के डिजीटलीकरण द्वारा सफलतापूर्वक बैंक की सभी सुविधाएं आसानी से जनसाधारण तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे।

महाप्रबंधक  सी.पुल्ला रेडडी ने बताया कि सिडिंकेट बैंक मुजफ्फरनगर क्षेत्र के विकास हेतु विशेष रूप से कार्य कर रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नये परिसर जोकि परिक्रमा मार्ग पर स्थित है नवनिर्मित भवन में सभी ग्राहकों को सुगमतापूर्वक सभी सुविधाएं दी जायेगी तथा साथ ही नये परिसर में ग्राहकों को लाॅकर सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान बैंक अधिकारियों के अलावा बैंक से जुडे अनेक पुराने ग्राहक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग व व्यापारी तथा उद्यमी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk