खेल जगत

IND vs AUS: खिताबी मुकाबले में शतक जड़ ट्रैविस हेड ने WTC Final में जड़ा पहला शतक

IND vs AUS भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (7 जून) से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. रोहित शर्मा का यह फैसला उस वक्त तक सही लग रहा था जब कंगारू टीम के तीन बड़े झटके 80 रन के भीतर लग चुके थे. हालांकि फिर बल्लेबाजी के लिए ट्रैविस हेड आए. उन्होंने बैटिंग में आकर न सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला बल्कि इस मुकाबले में तेजी से रन बनाते हुए शानदार शतक जड़ इतिहास रच दिया है.

https://twitter.com/ICC/status/1666468471633321984?ref_src=twsrc%5Etfw

भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शानदार शतक लगाकर ट्रैविस हेड ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली सेंचुरी है. इससे पहले साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था. ऐसे में हेड ने आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे संस्करण में शतक जड़ इतिहास रच दिया है. यह हेड के टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी थी

ट्रैविस हेड भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में काफी तेजी से रन बना रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी बिल्कुल वनडे और टी20 फॉर्मेट जैसी है. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 15 चौके और 1 छक्का लगाया है. हेड की बैटिंग के दमपर ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *