जानी मानी DD न्यूज एंकर Gitanjali Aiyar का निधन
दूरदर्शन समाचार की न्यूज एंकर रहीं गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का बुधवार को निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. करीब 3 दशक से ज्यादा समय तक दूरदर्शन में काम करने वाली गीतांजलि के निधन पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शोक-संवेदना जताई है. अय्यर के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
खेल मंत्री ने कहा कि दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सबसे पहली और बेहतरीन अंग्रेजी समाचार एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ है. एक मार्गदर्शक और अग्रणी रही हैं.
पत्रकारिता और प्रसारण उद्योगों में एक अमिट छाप छोड़ते हुए हर न्यूज रिपोर्ट में विश्वसनीयता, व्यावसायिकता और एक अलग आवाज लाई. इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. ओम शांति.”
गीतांजलि अय्यर ने कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था. वह देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकरों में से एक थीं. अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ी थीं और चैनल के साथ करियर के दौरान उन्हें 4 बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला था. 1989 में उन्हें उत्कृष्ट महिलाओं के सम्मान में दिया जाने वाला इंदिरा गांधी ‘प्रियदर्शिनी’ पुरस्कार भी मिला था.

